नागपंचमी पर आयोजित हुआ विशाल दंगल
# दंगल में दिखा दम, पहलवानों ने बिखेरा जलवा
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
रुस्तमपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय ‘बड़कऊ’ ने फीता काटकर किया। आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।पारंपरिक दंगल में क्षेत्र के अनेक युवा पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों को रोमांचित किया।

डिहिया के चंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुस्तमपुर के अमित को पराजित किया।वहीं शहाबुद्दीनपुर के छोटू ने भिवरहां के सचिन को चित्त किया। रुस्तमपुर के अर्पित ने हैदरपुर के मयंक को आसमान दिखाया। ओईना के चंदन व शहाबुद्दीनपुर के आलोक के बीच और नेवादा के सार्थक दुबे व ओईना के विपिन यादव के बीच हुए कुश्ती भी रोमांच से भरपूर रही, जो अंततः बराबरी पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्री बड़कऊ ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार पदेकर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश मिश्रा, उमानाथ यादव, अशोक मिश्र, पंडित यादव, संदीप गुप्ता व पवन पांडेय रहे।इस अवसर पर मिठाईलाल यादव, तीर्थराज मिश्रा, छोटेलाल मिश्र, रिंकू मिश्र, विनय पांडेय, महेंद्र यादव, आरो मिश्रा, रोशन मिश्रा, शेष दुबे, मुन्नू उपाध्याय रहे।

















