साऊथ कोरिया के सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान मची भगदड़, 151 की मौत
# भगदड़ के दौरान 100 से ज्यादा हुए घायल, 350 से ज्यादा लापता
# एक साथ 59 लोगों को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में सभी की हुई मृत्यु
लखनऊ/सियोल।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में कल हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान मची भगदड़ में अब तक 151 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल और 350 लापता बताए जा रहे हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों को दिल का दौरा भी पड़ा, इस घटना से पूरी दुनिया सकते में हैं। इस फैस्विटल में शामिल लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इस दौरान भगदड़ मचने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। मृतकों में 19 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने भी सियोल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। घायलों एवं सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों का अस्पताल पहुंचना जारी है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एवं फ्रांस, सोमालिया सहित कई देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने इस बड़ी घटना में दुख व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में एक साथ 59 लोगों को दिल का दौरा पड़ा और सभी 59 लोगों की चंद मिनटों में मृत्यु हो गई। डाक्टरों की टीम ने सड़क पर ही लोगों को सीपीआर देकर इलाज शुरू किया पर उन्हे बचाया नहीं जा सका। कोरोना काल के बाद हुए हेलोवीन फेस्टिवल में एक लाख से अधिक लोग जुटे थे।
इस घटना से पूरी दुनिया सकते में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फैस्विटल में शामिल लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इस दौरान भगदड़ मचने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने घायलों का जल्द से जल्द इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लोग सड़कों पर यहां-वहां गिरे हुए हैं और उन्हे मेडिकल टीम सीपीआर ट्रीटमेंट दे रही हैं।
आपातकालीन अधिकारियों को इटावन से कम से कम 81 कॉल आए, जिसमें कहा गया कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है। ये भगदड़ इटावन के नाइट लाइफ जिले में हैमिल्टन होटल के पास हुई। बड़ी संख्या में लोग होटल के पास एक संकरी गली में घुस गए थे। इस बीच, सियोल के मेयर ओह से-हून, जो यूरोप की यात्रा पर गए थे, वापस सियोल लौट रहे हैं। करीब 150 फायर टेंडर की गाड़ियां तैनात की गईं हैं। मृतकों ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।







