29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

सामुदायिक प्रसाधन का पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी प्रिंन्सू ने किया लोकार्पण‌

सामुदायिक प्रसाधन का पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी प्रिंन्सू ने किया लोकार्पण‌

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में विद्यालय संस्थापक क्षत्रिय कुल भूषण विक्रमाजीत सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं विद्यालय परिसर में निर्मित सामुदायिक प्रसाधन का विधिवत लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कृष्ण देव दूबे, विशिष्ट अतिथि के रुप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंन्सू व प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह उपस्थित रहे।
अतिथियों के आगमन पर कॉलेज परिवार की ओर से माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के संस्थापक विक्रमाजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्वान ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर सामुदायिक प्रसाधन का लोकार्पण किया गया।
इसके उपरांत श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर नाटे सिंह, बेलहवा राधे सिंह, सत्य नारायण सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राय साहब सिंह, दिब्य प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This