सावधान… मच्छरों से बचें, डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान

सावधान… मच्छरों से बचें, डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर द्वारा डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने किया।
डॉ लक्ष्मी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी से हम अपील करना चाहेंगे कि आजकल त्योहारों का मौसम है भीड़- भाड़ वाले इलाकों में पूरी साफ सफाई रखें। मच्छर का प्रकोप बहुत अत्यधिक बढ़ रहा है कुछ डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बड़े लोग फुल शर्ट पहने और खुद को हाथ पैर ढक कर रखें। बच्चों को भी स्कूल में भेजते समय फुल शर्ट कपड़े पहना कर ही भेजें।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा फागिंग कराएं अपने घर के सामने सभी लोग गंदगी से बचे, साफ-सफाई रखें। स्वास्थ्य विभाग हम सब पूरी तत्परता से कर रही है आशा घर- घर जाकर निरीक्षण कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन जो हम सबका अभियान चल रहा है उसमें पूरी तन्मयता से शामिल हो। मच्छरों से बचें, डेंगू बीमारी के सही पहचान हेतु ब्लड टेस्ट कराएं। प्राय: डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। घर के अंदर या आस-पास पानी न जमा होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें, डेंगू के लक्षण मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद पुनः वापस भी आ जाते हैं, तेज बुखार, तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना इत्यादि।। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंधक डॉ सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉ क्षितिज पाठक नीरज सिंह मोहम्मद शोएब रजा संजय सिंह रघुवंशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि डेंगू के प्रति अभियान संस्था द्वारा सतत् चलाया है जा रहा है।
Previous articleडेंगू से बचाव के लिए नगर पालिका ने कराया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
Next articleजौनपुर : दुष्कर्म के आरोपी को बक्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?