डेंगू से बचाव के लिए नगर पालिका ने कराया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद में तेजी से पांव पसार रहे डेंगू मलेरिया मच्छरों की रोकथाम के लिए आए दिन नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर फागिंग और छिड़काव का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में आज उमरपुर रूहट्टा में नालियों में डेंगू के लार्वा को रोकने के लिए नालियों में दवाओं का छिड़काव कराया गया। सफाई निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए कॉलोनी के उन स्थानों पर पार्किंग की जा रही है जहां की कूड़े का ढेर लगा हुआ है आस-पास गंदगी है और घनी आबादी है जहां कि इन मच्छरों को ज्यादा होने की संभावना है बाकी अन्य जगहों पर भी सामान्य रूप से छिड़काव किया जा रहा है।


















