सीडीओ ने जलजीवन मिशन के अधिकारियों को लगाई फटकार, दी  कार्रवाई की चेतावनी

सीडीओ ने जलजीवन मिशन के अधिकारियों को लगाई फटकार, दी  कार्रवाई की चेतावनी

# विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों से किया संवाद

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                स्थानीय विकास खण्ड के मंगारी स्थित सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल  ने संवाद के दौरान ग्राम प्रधानों की शिकायत पर जलजीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं बाल विकास, शिक्षा, विद्युत जैसे विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
दोपहर में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे सीडीओ ने ग्राम प्रधानों से संवाद के दौरान जलजीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यो के बाबत जब फीडबैक लिया तो सभी ने अधूरे और मनमाने तरीके से कार्य करने की शिकायत की।
जिसपर उन्होंने एलएनटी के कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर समेत जलनिगम से जुड़े अधिकारियों को जमकर डांट पिलाई और चेतावनी दी। उसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के कक्ष की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन व पुष्टाहार वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्तीकरण, बिजली, गांव की साफ सफाई, सभी तरह के पेंशन आदि के विषय में ग्राम प्रधानों से संवाद कर उसकी अद्यतन जानकारी ली।
सीडीओ ने  स्पॉन्सरशिप योजना, टीबी मुक्त पंचायत, फैमिली आईडी फार्मर आईडी, पीएम सूर्य घर में वंचित परिवारों को लाभान्वित करने हेतु प्रधानों से अपील की।
इसके पूर्व ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह व बीडीओ ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार  पवन सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार, देवेंद्र कुमार ओझा, डीपीआरओ आदर्श कुमार, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, बृजेश पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, आशीष वर्मा, गुलाबचंद, सद्दाम हुसैन, एडीओ समेत सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
Previous articleपूजा करते समय महिला के गले से टप्पेबाजों ने पार किया मंगलसूत्र
Next articleदो माह बाद पुलिस ने किशोर को किया बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?