पूजा करते समय महिला के गले से टप्पेबाजों ने पार किया मंगलसूत्र

पूजा करते समय महिला के गले से टप्पेबाजों ने पार किया मंगलसूत्र

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             नगर के पक्का पोखरा स्थित गुरु जी मंदिर पर तीज के अवसर पर बुधवार को पूजा करने गई महिला के गले से टप्पेबाजों ने मंगलसूत्र पार कर दिया। घर पहुंचने पर सूना गला देख उसके होश उड़ गए। पीड़िता के पति ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले के रामलीला भवन चौक निवासी रत्ना अग्रहरि पत्नी अश्वनी कुमार तीज पर्व के अवसर पर देर शाम पक्का पोखरा स्थित गुरु जी मंदिर पर पूजा करने के लिए पहुंची थी। जहां पूजन अर्चन के दौरान टप्पेबाजों ने गले में पहना मंगलसूत्र पार कर दिया। पीड़िता के पति के मुताबिक 40 ग्राम सोने से निर्मित मंगलसूत्र की कीमत चार लाख रुपये से अधिक की बताई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleश्रीकृष्ण प्राकट्य का दृश्य देखते ही झूमे श्रद्धालु
Next articleसीडीओ ने जलजीवन मिशन के अधिकारियों को लगाई फटकार, दी  कार्रवाई की चेतावनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?