सुल्तानपुर : अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

सुल्तानपुर : अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका24×7
                 चांदा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में चार बच्चे और एक शिक्षक मौजूद थे। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए।
बस नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेकनगर स्थित आरडीएस कॉन्वेंट की थी। शनिवार सुबह बैंतीखुर्द गांव में बच्चों को लेने जा रही थी। नहर पर मोड़ते समय बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस खेत में पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बस में एक अध्यापक और चार बच्चों के अलावा चालक मौजूद था। स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों के साथ ही शिक्षक और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Previous articleजौनपुर : गरीब का जला आशियाना, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Next articleसुल्तानपुर : बच्चा चोर समझकर दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?