सुल्तानपुर : अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सुल्तानपुर : अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                 धम्मौर क्षेत्र के रामापुर गांव की बगिया में सोमवार की सुबह पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अवैध असलहा बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। असलहा बना रहे एक हिस्ट्रीशीटर देव नरायन उर्फ कल्लू निवासी लौहर पश्चिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसओ धम्मौर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में निर्मित तथा अर्द्धनिर्मित असलहा तथा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleमुंबई में 70 लाख की डकैती का आरोपी जौनपुर निवासी बनारस से गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?