सुल्तानपुर : आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दफनाया शव

सुल्तानपुर : आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दफनाया शव

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
               पिटाई से किशोर की मौत के मामले में लखनऊ से शव घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक करने से इंकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक हत्या आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शव को नहीं दफनाएंगे। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के समझाने पर देर शाम परिजन शव दफनाने के लिए राजी हुए।

भदैंया क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी मुस्तफा (16) पुत्र रशीद गत रविवार को पड़ोस के साथी दानिश (18) और सलाउद्दीन (15) के साथ मुसहर टोला जा रहा था। गांव के बाहर घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मुस्तफा, दानिश और सलाउद्दीन को मरणासन्न कर दिया था। उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मुस्तफा की मौत हो गई थी। सोमवार की शाम को शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने तक मुस्तफा के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर एसपी सोमेन वर्मा परिजनों से मिले और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद भी परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को पुलिस ने हमले के आरोपी रोहन सिंह व विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में घायल दानिश और सलाउद्दीन से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भी कराई। इसके बाद मुस्तफा के परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
Previous articleकादीपुर विधायक समेत आठ पर केस के लिए अर्जी पर हुई सुनवाई
Next articleस्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?