सुल्तानपुर : प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा 

सुल्तानपुर : प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा 

# एक किशोर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक किशोर गम्भीर रूप से घायल

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
           सीताकुंड घाट पर मंगलवार को देवी प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पांचोपीरन कस्बे में खड्ड में पलट गई। इस हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया।
गोसाईंगंज क्षेत्र के बसौढ़ी गांव में स्थापित देवी प्रतिमा को शहर के सीताकुंड घाट पर विसर्जित करने के बाद मंगलवार को श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर घर लौट रहे थे। गोलाघाट नदी पुल पार करके पांचोपीरन कस्बे के पास पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत गहरे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में कमलेश (13) पुत्र रमेश निवासी बसौढ़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वेद प्रकाश (12) पुत्र रवींद्र निवासी बसौढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल वेद प्रकाश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
Previous articleआजमगढ़ : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने शिक्षक से लूटे 5700 रूपये 
Next articleसुल्तानपुर : बिजली गिरने से जला बैंक का राउटर, एक हफ्ते से काम-काज ठप्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?