सुल्तानपुर : बिजली गिरने से जला बैंक का राउटर, एक हफ्ते से काम-काज ठप्प

सुल्तानपुर : बिजली गिरने से जला बैंक का राउटर, एक हफ्ते से काम-काज ठप्प

सुल्तानपुर। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
                 बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पांडेबाबा शाखा का राउटर पिछले दिनों बिजली गिरने से जल गया। इस वजह से कंप्यूटरीकृत बैंक का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया।
शाखा प्रबंधक विपिन कुमार को राउटर जलने की जानकारी हुई तो उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पांडेबाबा शाखा पर दिन भर लेन-देन नहीं हो सका। महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को अवकाश रहा। इन दिनों में भी राउटर नहीं बन सका।
सोमवार व मंगलवार को भी बैंक शाखा में पूरी तरह लेन-देन का ठप रहा। मंगलवार को बैंक में पहुंचे कई खाताधारकों की बैंक कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि राउटर जलने से लेन-देन नहीं हो रहा है। अधिक जरूरतमंद खाताधारकों को दूसरी शाखाओं की मदद से थोड़ा बहुत भुगतान कराया जा रहा है। राउटर ठीक होने पर लेन-देन सुचारू रूप से हो सकेगा।
Previous articleसुल्तानपुर : प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा 
Next articleसुल्तानपुर : नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा 14 अक्टूबर से.
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?