सुल्तानपुर : प्रदर्शनी में ज्ञानपीठ और वाणी प्रकाशन की पुस्तकें आकर्षक छूट पर 19 नवंबर तक..

सुल्तानपुर : प्रदर्शनी में ज्ञानपीठ और वाणी प्रकाशन की पुस्तकें आकर्षक छूट पर 19 नवंबर तक.. 

# राणा प्रताप पीजी कालेज में 19 नवम्बर तक चलेगी प्रदर्शनी

सुल्तानपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
                     बाल दिवस पर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छह दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा संगोष्ठी कक्ष में आयोजित यह प्रदर्शनी 19 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह दस बजे से सायं छह बजे तक रहेगी। यह जानकारी देते हुए संयोजक असिस्टेंट प्रो. ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि साहित्य संस्कृति व कला क्षेत्र में देश के सर्वाधिक चर्चित प्रकाशनों में से एक ज्ञानपीठ व वाणी प्रकाशन जिले में पहली बार पुस्तक प्रदर्शनी लगा रहा है।
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में साहित्य, संस्कृति,, कला, इतिहास, समाजशास्त्र व बाल साहित्य आदि से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। जनपद वासियों को पुस्तक खरीद पर प्रकाशन द्वारा आकर्षक छूट भी प्रदान की जायेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में 11 बजे से होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय करेंगे।
केएनआई के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। प्रदर्शनी प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर प्रतिदिन साहित्य और संस्कृति से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी व हिन्दी विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार ने जनपद वासियों से प्रदर्शनी में आकर पुस्तकों को देखने, समझने और जानने की अपील की है।
Previous articleजौनपुर : पीयू के तीन शिक्षकों को मिला शोध अनुदान
Next articleअमेरिका : एयर शो के दौरान आसमान में करतब दिखा रहे दो विमान आपस में टकराए, 6 की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?