सुल्तानपुर : भुवनेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ देव दीपोत्सव

सुल्तानपुर : भुवनेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ देव दीपोत्सव

बेलवाई।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई के पावन प्रांगण में देव दीपावली के पावन पर्व पर देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में देव दीपोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्गेश राधे रमण मिश्र व नपा शाहगंज अध्यक्ष गीता जायसवाल एंव रत्नेश प्रधान, अनिल सिंह मण्डल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद प्रांगण में हजारों भक्तों ने दीपदान कर प्रांगण को प्रकाशमय कर दिया। सात दिनों से चल रहे पावन श्रीराम कथा के व्यास गुजरात सरकार से मानस मराल से विभूषित परमपूज्य स्वामी संतोष जी महाराज द्वारा रचित आरती श्री भुवनेश्वर की की जय आरती का जीवंत प्रस्तुति पवन नृत्य कला मन्दिर जौनपुर के पवन छोटू ने शिव की आरती की प्रस्तुति से ऐसा लगा कि जैसे भगवान शिव साक्षात बेलवाई की धरती पर उतर आए हो।गोपालगंज बिहार से चलकर आये नागेंद्र पांडेय ने भजन गाया, क्षेत्रीय कलाकार अमर सेठ उज्ज्वल ने “बम बम बोल रहा बेलवाई” गाकर खूब वह वाही लूटी। राष्ट्रीय भोजपुरी गायक आरपी पांडेय ने भी भजन गाया।

अनिल अकेला मोदनवाल देश भक्ति झांकी सीमा पर लड़ रहे घायल फौजी गोलियों की बौछार करते हुए तिरंगे की शान का शानदार झांकी का मंचन करते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तिरंगा लहराने लगे। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रमय हो गया। अंत मे अध्यक्ष जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी के अंतराष्ट्रीय कलाकार मनोज सिंह टाइगर बतासा चाचा, सत्येंद्र सिंह पिंटू जी, डॉ आर पी सिंह, डॉ अमित सिंह, रमेश राजभर, सुभाष राजभर, निर्मला अग्रहरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक दिलीप मोदनवाल पूर्व प्रधान ने बताया कि समिति के देव नारायण सिंह, कतारू बिन्द, डॉ फूलचंद्र सिंह, ध्रुव मोदनवाल, रणजीत गौतम, दिलीप अग्रहरि, शिवम अग्रहरि, लालचन्द जायसवाल, उमाशंकर सोनी, हनुमान अग्रहरि, साहिल सोनी, संजय सिंह, मुन्ना, अंशुल, शिवा आदर्श आदि लोंगो का काफी सहयोग रहा।

Previous articleजौनपुर : नवनियुक्त संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी का हुआ स्वागत समारोह 
Next articleजौनपुर : पीएससी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?