सुल्तानपुर : मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत मतदाता आवश्यक- ज्ञानेन्द्र रवि

सुल्तानपुर : मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत मतदाता आवश्यक- ज्ञानेन्द्र रवि

# नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया मतदाता व कोविड जागरूकता कार्यशाला

भदैंया।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
               “मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत मतदाता का होना आवश्यक है। मतदाता की जागरुकता, सजगता और सावधानी ही उसकी मजबूती है। सही व्यक्ति को वोट देकर ही लोकतंत्र की रक्षा हो सकती है” उक्त बातें युवा चिंतक व राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं। वे भदैंया ब्लाक के सामुदायिक मिलन केंद्र में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित” मतदाता जागरूकता एवं कोविड से बचाव विषय पर युवाओं का अभिमुखी प्रशिक्षण’ कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि नीर क्षीर विवेक से काम लेकर उपयुक्त, ईमानदार और जनहित के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें। तभी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की रक्षा सम्भव हो सकती है। बतौर विशिष्ट अतिथि योगगुरु सुनील दत्त तिवारी ने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके हम कोविड से बचाव कर सकते हैं। हमारे जीवन का सारा खेल स्वास्थ्य का ही है जब शरीर स्वस्थ होगा तो हम कुछ भी कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर सुनील दत्त तिवारी ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योग आसन और खान पान के तरीकों की जानकारी दी।

खंड विकास अधिकारी देव नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्वेक्षक दिनेश मणि ओझा ने किया। इस दौरान समाजसेवी विजय तिवारी, नेशनल यूथ वालंटियर मानसी यादव, दुर्गेश तिवारी, शिवम सिंह गोलू आदि उपस्थित रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट से टूर रही है जीवन की डोर
Next articleजौनपुर : महिला मोर्चा ने किया घर-घर जनसंपर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?