सुल्तानपुर : महीने भर में छह बार जला ट्रांसफार्मर, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
माह भर में छह बार बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ढेमा विद्युत उपकेंद्र घेर लिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को जल्द ट्रांसफार्मर लगाने के आश्वासन देकर इंजीनियरों ने शांत कराया।ग्रामीणों का कहना था कि ढेमा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन जल जा रहा है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशान हो रही है।


















