सुल्तानपुर : राणा प्रताप पीजी कालेज के तीन शिक्षक बने प्रोफेसर
# दो असिस्टेंट प्रोफेसर का सीनियर ग्रेड में प्रमोशन
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तीन एसोसिएट प्रोफेसर अब प्रोफेसर बन गए हैं। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ निशा सिंह व प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह को चयन समिति ने एसोसिएट प्रोफेसर पद से प्रमोशन देते हुए प्रोफेसर पद पर चयनित किया है।



















