सुल्तानपुर : लूट के आरोपी बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, पुलिस पर झोंका फायर 

सुल्तानपुर : लूट के आरोपी बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, पुलिस पर झोंका फायर 

# जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी गोली, घायल बदमाशों समेत तीन गिरफ्तार

बल्दीराय। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
                   लूट की घटना में शामिल बदमाशों से बुधवार रात जिले की स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। तीसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के पास से तीन तमंचे और 18 सौ रुपये बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सोमेन बर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी बीच पारा बाजार के बल्दीराय संपर्क मार्ग पर राइस मिल गनापुर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने रकम लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।
इसके बाद से पुलिस को इन शातिर बदमाशों की तलाश चल रही थी। बुधवार देर रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए बल्दीराय पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी जबकि तीसरे को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस फायरिंग में बदमाश राम नयन सिंह निवासी गणेशपुर थाना बाबा बाजार अयोध्या और अनूप सिंह निवासी चौकिया थाना लंभुआ सुल्तानपुर को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे बदमाश विकास निवासी अढ़नपुर, थाना मुसाफिरखाना अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि इसके पूर्व शातिर बदमाश राम नयन सिंह हरियाणा में भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके चलते उसे न्यायालय से सजा भी दी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि हरियाणा में हुई आपराधिक वारदात में भी बदमाश शामिल रहे हैं। वहां पर इन्हें सजा भी हो चुकी है।
Previous articleआजमगढ़ : कूटरचित फर्जी प्रमाणपत्र पर 24 साल से नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार 
Next articleसुल्तानपुर : भाजपा महामंत्री पर सरेराह आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?