35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

सुल्तानपुर : भाजपा महामंत्री पर सरेराह आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला

सुल्तानपुर : भाजपा महामंत्री पर सरेराह आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला

# बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर हुए फरार, मुकदमा दर्ज 

सुल्तानपुर। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
                  बेटे को स्कूल छोड़कर बुधवार की सुबह स्कूटी से घर लौट रहे भाजपा महामंत्री पर बाइक सवार छह लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद भाजपा नेता का मोबाइल छीनकर हमलावर फरार हो गए। घायल भाजपा नेता को लेकर भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र कुमार बबलू भाजपा के जिला महामंत्री हैं। बुधवार की सुबह धर्मेंद्र अपने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल छोड़ने गए थे। बेटे को स्कूल पहुंचा कर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में सुपर मार्केट के पास एक बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। धर्मेंद्र की बाइक सवार से कुछ बातचीत होने लगी।
तभी तीन बाइक पर सवार छह लोग मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए। सूचना के बाद नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता घायल धर्मेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उनका उपचार किया। नगर कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36791931
Total Visitors
523
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This