सुल्तानपुर : वर्तमान लाभ का नहीं बल्कि भविष्य के पुनर्निर्माण का बजट- ज्ञानेन्द्र
कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
मंगलवार को प्रस्तुत केन्द्रीय बजट के बारे में बात करते हुए युवा समीक्षक व राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि बजट 2022 जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। तात्कालिक रुप में मुझे क्या मिला इस नजरिए से देखने पर हर आदमी को इस बजट से निराशा ही मिलेगी लेकिन भविष्य में हमारा देश मजबूत होगा और हर नागरिक सुविधा सम्पन्न होगा इस नजरिए से देखेंगे तो यह बजट उम्मीद बढ़ाने वाला बजट लगेगा।ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि इंतजार था कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होगा। टैक्स फ्री इनकम की लिमिट बढ़ाने की उम्मीद भी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


















