जौनपुर : सीआरपीएफ ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवानों में मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। जवानों ने सरोखनपुर, सतहरिया, मछलीशहर रोड, प्रयागराज रोड, प्रतापगढ़ रोड, पकड़ी गोदाम, जंघई रोड से होते हुए रोडवेज परिसर समेत नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च कर लोगों को आदर्श आचार संहिता व साप्ताहिक बंदी का पालन कराने और भय मुक्त शत-प्रतिशत मतदान का प्रयोग करने की अपील की।


















