सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी ने वितरित किया 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को शहर की अफीम कोठी के पास आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। कहा कि शरीर से अक्षम लोगों को ट्राई साइकिल चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आगे 100 और दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलवाने का वादा किया है।


















