सुल्तानपुर : अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ सीजेएम किरण गौड़ ने जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी। मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली से जुड़ा है।

रायबरेली की सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री को संदर्भित पत्र में कूटरचना करने और प्रधानमंत्री के नाम पर कूटरचना कर पत्र लिखने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो व अयोध्या जिले के कुमारगंज निवासी रजनीश सिंह को आरोपी बनाया गया था।

















