सुल्तानपुर : सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक की मौत
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की तैयारी में जुटा एक युवक की शनिवार की शाम दौड़ लगाते समय अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दोस्तपुर क्षेत्र के पहाड़पुर बस्तीपुर (गुलरा) निवासी नीलेश यादव (19) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। नीलेश प्रतिदिन दौड़ लगाता था। शनिवार शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे गांव के पास लिंक रोड पर दौड़ लगाते समय वह अचानक गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन वहां पहुंचे नीलेश की मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। नीलेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने नीलेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नीलेश अच्छा धावक, मिलनसार व होनहार था।