सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर सांसद ने डोभी स्टेशन से किया रवाना

सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर सांसद ने डोभी स्टेशन से किया रवाना

# पुनः ठहराव को लेकर अजीत सिंह ने दिया था रेल मंत्रालय को पत्रक

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                गाजीपुर सिटी से चलकर आनंद बिहार को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को बुधवार की शाम 6:20 मिनट पर डोभी स्टेशन से सांसद बीपी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी मौजूद सभी लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से सुहेलदेव एक्सप्रेस का स्वागत करते हुए खुशी से झूम उठे इस बाबत सांसद बीपी सरोज ने बताया कि डोभी क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओ ने हमे पत्रक के माध्यम ट्रेनों के ठहराव को लेकर अवगत कराये जिसको संज्ञान में लेकर मैने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस संबंध से अवगत कराया और आज यहां पर सुहेलदेव का ठहराव हुआ है क्षेत्र की जनता ने हैं अपना बहुमूल्य वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है इसलिए क्षेत्र की समस्यायों को सुनना और उसे निस्तारण करना हमारा काम है आगे भी जनहित को देखते हुए कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर पूर्वत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

# बाकी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है तब तक मुहिम रहेगी जारी- अजीत सिंह

ट्रेनों के ठहराव को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले बोडसर निवासी समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के सहयोग का फल है जो आज हमे और आप को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। सुहेलदेव के ठहराव से क्षेत्र के सम्मानित जनता को सहूलियत मिलेगी आज सुहेलदेव का ठहराव हुआ है अन्य और भी मांगे की गई थी जिसे पूरा नही किया गया है जल्द ही अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर एक बार फिर मुहिम चलाई जाएगी। मैने डीआरएम को पत्रक सौप डोभी स्टेशन का नेशन हाइवे पर निशान चिन्ह न होने यात्रियों को हो रही असुविधा से अवगत कराते हुए जगह जगह डोभी स्टेशन का निशान चिन्ह लगवाने की बात को बताई गई क्योंकि दूर दराज से आये हुए यात्रियों को निशान चिन्ह न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इधर उधर भटकना पड़ता है। स्टेशन से लगभग 70 मीटर दूर नेशनल हाई-वे इंडो नेपाल मार्ग है आज तक स्टेशन का निशान चिन्ह नहीं लगा हुआ है। साथ ही मैं यह बताना चाहता हू कि जब तक डोभी स्टेशन को लेकर बाकी बचे मांगे पूरी नहीं होती है तब तक मुहिम चलती रहेगी जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान यही है मेरे राष्ट्र की पहचान- प्रखर
Next articleअरविंद यादव चुने गए अटेवा के नए संयोजक, महामंत्री बने नितिन कुमार यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?