स्वतंत्र यादव बने कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
रोडवेज डिपो पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव और उमाशंकर यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव के बाद परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें स्वतंत्र कुमार यादव को शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया।

पन्नालाल बोस उपाध्यक्ष और विवेक कुमार सिंह को शाखा मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं रामचंद्र यादव क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। चुनाव स्थल पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें रामधारी, अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार, गिरीश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामाशंकर यादव, राकेश नाथ वर्मा, विजय मिश्रा, दीनानाथ सिंह, शरद सिंह और रामचंद्र यादव शामिल रहे।

















