स्वास्थ्य क्षेत्र में यूपी की डबल इंजन की सरकार ने गढ़ें हैं अनेक मानक- मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य क्षेत्र में यूपी की डबल इंजन की सरकार ने गढ़ें हैं अनेक मानक- मुख्यमंत्री

# अटल स्वास्थ्य मेले में मुख्यमंत्री ने वितरित किया दिव्यांग बच्चों को कंबल व जरूरी उपकरण

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
             मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विकासनगर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय “अटल स्वास्थ्य मेल” के समापन में शामिल हुए और उन्होने दिव्यांग बच्चों को कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर समेत जरूरतमंद उपकरण वितरित किया।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी दिव्यांग के पास सहायक उपकरण होते हैं तो वह खुद को पूर्ण मानते हुए सामान्य दिनचर्या की तरह जीवन को बढ़ा सकते हैं। लखनऊ से अटल जी की स्मृतियां जुड़ी हैं। उन्होंने सांसद के रूप में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। वे जनप्रतिनिधि लखनऊ के थे, लेकिन नेतृत्व पूरे देश का करते थे। यह लखनऊ के लिए यह गौरव की बात है। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूरे देश को सुरक्षा का बेहतर माहौल देकर अटल जी की विरासत को बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने अनेक मानक गढ़े हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। गांव-गांव में जहां चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं हो पाती है, वहां कंसल्टेशन व टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करा सकें, इस पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
      मेले के संयोजक नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, योगेश शुक्ल, नीरज वोरा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा व पवन सिंह चौहान मौजूद रहे। ‘अटल स्वास्थ्य मेले’ में सरकारी चिकित्सा संस्थानों के अतिरिक्त विभिन्न निजी चिकित्सालयों में मेदांता, चंदन, सहारा, चरक, शेखर, सरस्वती डेंटल, मेडॉक्स, नीरा नर्सिंग हरमन हॉस्पिटल सेवा, एरा, अजंता, ग्लोब मेडिकेयर आदि स्टॉलो पर लोगों ने निशुल्क जांचो, एक्स-रे व उपचार का लाभ उठाया।
Previous articleकोरोना में शहीद हुए 103 पत्रकारों को सदैव उनकी लेखनी के लिए किया जाएगा याद- योगी आदित्यनाथ
Next articleजौनपुर : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?