जौनपुर : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जौनपुर : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                तहसील क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को शिविर के पहले दिन बालयोगी करन गुरु ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और योगासन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर का समापन मंगलवार को होगा।
योग शिविर के उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और एसपीसी की नोडल अधिकारी मनीषा यादव ने कहा कि योग दुनिया को भारत से मिली अनमोल विधा है, जिसके माध्यम से निरोग काया के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को योगासनों के बारे में जानकारी देना और उन्हें अपने स्वजनों तक इसका प्रसार करने के लिए प्रेरित करना है। शिविर के पहले दिन बालयोगी करन ने विद्यार्थियों को पद्मासन, अनुलोम विलोम, भ्रस्तिका, भुजंगासन, ताड़ासन, शवासन, पवन मुक्तासन और सर्वांगासन आदि योगासनों के बारे में जानकारी दी और इनका अभ्यास भी कराया। योगाभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि देखते बन रही थी।शिविर में अध्यापक साधना चौधरी, बरखा मौर्या, नीलम पांडेय और संग्राम सिंह समेत तमाम विद्यार्थी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
Previous articleस्वास्थ्य क्षेत्र में यूपी की डबल इंजन की सरकार ने गढ़ें हैं अनेक मानक- मुख्यमंत्री
Next articleगाजीपुर : 12 पदक के साथ ताईक्वांडो में गाजीपुर टीम को मिली ऐतिहासिक जीत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?