स्वास्थ्य शिविर में 159 लोगों की जांच,21 टीबी के संदिग्ध मिले
# 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का समापन,मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज भी चिन्हित
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतिम दिन बुधवार को असबालपुर गांव में निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे,उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान रामजग पटेल ने स्वयं का डिजिटल एक्स-रे कराकर किया।शिविर में कुल 159 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान 21 टीबी संदिग्ध, 17 संभावित मधुमेह तथा 11 उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित किए गए।सभी को आगे की जांच और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा रेफर किया गया।समापन अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव द्विवेदी ने कहा कि 100 दिवसीय अभियान समाप्त होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग नियमित रुप से ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है,ताकि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

शिविर में एआरओ अनिल पांडेय,बीपीएम रीना करोसिया,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जगदीश नारायण सिंह,राजेश कुमार,सीएचओ सचिन कटरा,सुजीत वर्मा, पीरामल फाउंडेशन की सोनाली,संगीता,सरोज कुमार, बसंत लाल पटेल,पुष्पा पटेल तथा टीबी चैंपियन अनीता देवी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


















