नवागत डीआईओएस से शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने की शिष्टाचार भेंट
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर नवागत अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उनसे शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नवागत डीआईओएस का अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल में हवलदार सिंह (वरिष्ठ लिपिक,नहोरा इंटर कॉलेज),संगठन के मंत्री लालबहादुर विश्वकर्मा, चंदन सिंह (वरिष्ठ लिपिक,बेलवा इंटर कॉलेज),मोनू सिंह (वरिष्ठ लिपिक,गौरा इंटर कॉलेज) तथा अमित सिंह (वरिष्ठ लिपिक,सहकारी इंटर कॉलेज,मिहरावां) शामिल रहे।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं,लंबित प्रकरणों एवं कर्मचारी हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कर्मचारियों ने विभागीय स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।


















