10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

हाई बोल्टेज तार गिरने से गेहूं के बोझ जले

हाई बोल्टेज तार गिरने से गेहूं के बोझ जले

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के राजधरपुर गांव में गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरा हाई बोल्टेज तार शनिवार दोपहर अचानक कटकर गिर जाने से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक लगभग अस्सी बोझ गेहूं जलकर राख हो गया।
विभागीय उदासीनता को लेकर किसानों में आक्रोश दिखाई पड़ा।उक्त गांव निवासी श्रीपति हरिजन बटाई पर खेत में गेहूं की बुआई किया था।फसल काटने के बाद खेत में गेहूं के बोझ बांध कर रखा था कि खेत के ऊपर से गुजरा ग्यारह हजार बोल्टेज का तार शनिवार दोपहर अचानक कटकर गिर गया। जिससे खेत में बंधे पड़े गेहूं के बोझ में आग लग गई।
आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गेहूं के बोझ हटाकर आग पर काबू तो पा लिए, लेकिन तब तक गेहूं के लगभग अस्सी बोझ जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना के लिए विभागीय उदासीनता को कारण मानते हुए जिम्मेदारों के प्रति किसानों में आक्रोश दिखाई पड़ा।उधर राजस्व टीम मौके पर पहुंच मामले में नुकसान का जायजा लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This