हाफिज रकीब का पांच दिन बाद भी नहीं मिला शव

हाफिज रकीब का पांच दिन बाद भी नहीं मिला शव

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेमराजपुर पानदरीबा नाव घाट पर गत 15 अक्टूबर को नाव पर सवार हाफिज अब्दुल रकीब गोमती नदी में डूब गए। परंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है किंतु शव नहीं मिल पा रहा है। पुलिस और परिजनों ने तैराकों की भी मदद ली है फिर भी सफलता नहीं मिल पा रही है। शव को ढूंढने के लिए हाफिज के परिजन कई टीम बनाकर नदी किनारे नजर बनाए हुए हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में जनाजे की नमाज पढ़ा कर नाव से घर आ रहे हाफिज नगर कोतवाली के प्रेम राजपुर पानदरीबा नाव घाट पर किसी कारण से नाव असंतुलित होकर गोमती नदी में पलट गई जिससे हाफिज अब्दुल रकीब गोमती नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस गोताखोरों की मदद से लाश को ढूंढने में जुट गई पर पांच दिनों के बाद भी अभी तक शव बरामद नही किया जा सका है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालापुर शहरी निवासी हाफिज अब्दुल रकीब 40 वर्ष पुत्र अब्दुल जकी शनिवार दोपहर कलीचाबाद गांव में किसी की मौत हो गई थी उसी की नमाजे जनाजा पढ़ाने के लिए गए हुए थे वापस लौटते समय कलीचाबाद से प्रेमराजपुर पानदरीबा दोनों घाटों के मध्य चलने वाली तार के सहारे नाव पर साइकिल लेकर सवार हो गए जब वह प्रेमराजपुर पान दरीबा घाट के करीब पहुंच रहे थे उसी समय किसी वजह से नाव असंतुलित हो गई और वो पानी में गिर गए , प्रत्यक्षदर्शियों ने जब यह खबर परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया हालांकि सूचना पर पुरानी बाजार चौकी प्रभारी आफताब आलम साथी जवानों को साथ लेकर घाट पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया परंतु अभी तक गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली कामयाबी नहीं मिली।
                                                                                 (फाइल फोटो)
विदित हो की हाफिज अब्दुल रकीब काफी मिलनसार व्यक्ति थे शहर के गोपालापुर में अपने परिवार के साथ रहते थे , लोगो का कहना है की कोरोना काल में सैकड़ों मैय्यत का गुस्लो कफ़न किया पर आज हाफिज जी के परिवार का कोई पुरसाने हाल नही है , उनके चार बच्चे और पत्नी किसी तरह इस दुख की घड़ी में अपना गुज़र बसर कर रही है , परंतु समाज के जिम्मेदारों ने अभी तक उनके परिजनों की कोई सुध नही ली।
Previous articleजौनपुर : सेना के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार हिरासत में
Next articleजौनपुर : दुर्घटना में घायल गो वंश की बचाई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?