क्षेत्र में एहतराम के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार, नमाज के बाद दी मुबारकबाद
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
ईद उल अजहा (बकरा ईद) का पर्व गुरुवार को क्षेत्र में पूरे एहतराम और भाईचारे के साथ मनाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

मौलानाओं के मार्गदर्शन में विकास खंड के सुइथाकला, पुरासंभलशाह,डीह असरफाबाद,डकहा,जमदरा,खान बड़ेपुर,हमजापुर,सारी जहांगीर पट्टी समेत तमाम गांवों में ईद की नमाज पढ़ी गई।नमाज अदायगी प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।दिनभर घरों में पकवानों को खाने और खिलाने का दौर चलता रहा।कुर्बानी की रस्म भी पूरे एहतराम के साथ अदा की गई।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद रहे।कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
















