14.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, घटना की जांच जारी

होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, घटना की जांच जारी

कोलकाता।
तहलका 24×7
               पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य में बीती रात एक होटल में आग लग गई। इस दुखद घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन तमिलनाडु के रहने वाले थे। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल सका। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
एक वरिष्ठ पुलिस के अनुसार फलपट्टी मछुआ के पास होटल में आग लग गई। घटना में 14 लोग मारे गए। पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा के अनुसार यह हादसा रात करीब सवा आठ बजे हुआ। राहत-बचाव कर्मियों ने घटनास्थल से 14 शव बरामद किए।अग्निशमनकर्मियों ने होटल में फंसे कई लोगों को बचाया। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। राहत बचाव कार्य जारी है। जांच चल रही है।
 भीषण आग में मरने वाले लोगों में तीन तमिलनाडु के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तमिलनाडु के करूर जिले के दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रभु तमिलनाडु के करूर जिले के उप्पिदमंगलम ज्योतिवदम इलाके के व्यवसायी है। वह कैक्टस से प्राप्त कच्चे माल से बने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने का व्यवसाय करते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों दीया (10), रिथन (3) और ससुर मुथुकृष्णन (61) के साथ हाल ही में गर्मी की छुट्टियों में कोलकाता आए थे।बताया जाता है कि प्रभु और उनकी पत्नी अपने बच्चों और पिता के लिए खाना खरीदने पास के एक रेस्टोरेंट में गए थे। उसी समय भयानक आग लग गई।
केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रशासन से प्रभावितों को बचाने का आग्रह किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की कड़ी निगरानी करने का आह्वान किया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कोलकाता निगम की आलोचना की, शुभंकर सरकार ने कहा कि यह दुखद घटना है। बहुत सारे लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बाजार अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य सरकार प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। दूसरी ओर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अग्नि पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने आग्रह किया है कि वे ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This