नही चलने दी जेसीबी: मुआवजा के बगैर जमीन अधिग्रहण पर किसानों ने काम रोका

नही चलने दी जेसीबी: मुआवजा के बगैर जमीन अधिग्रहण पर किसानों ने काम रोका

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              फसलों से खेत खाली होते ही जौनपुर से अम्बेडकर तक फोरलेन निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया। इस बीच जेसीबी चालकों को जगह-जगह खेत का मुआवजा न पाने वाले किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को महरौड़ा गांव में किसानों ने बिना मुआवजा के जमीन अधिग्रहण करने पर काम रुकवा दिया।
फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए का निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन गुरुवार को खुदौली और महरौड़ा गांव में पहुंची।खेतों में जेसीबी मशीन से काम होता देख मुआवजा न पाने वाले किसान व उनके घर की महिलाएं और बच्चे खेत में पहुंच गए। मुआवजा मिलने तक काम रोक दिया। इस दौरान जेसीबी चालक और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। काम न रोकने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का आक्रोश देख जेसीबी चालक को पीछे हटना पड़ना।
एनएचआई से जुड़े अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फाइल देख कर निर्णय लिया कि जिस किसान का मुआवजा मिल चुका वहीं काम होगा। हल्का लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि काम रोके जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पेमेंट का डिटेल हमारे पास नहीं रहता है। महरौड़ा गांव की केवल चार फाइलें उनके पास बची हैं। जबकि 104 फाइलें भेजी जा चुकी हैं। विरोध करने वालों में जिलाजीत बिंद, रामरूप, संजय, सूरज, कन्हैयालाल समेत अन्य काश्तकार रहे।
Previous articleहोटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, घटना की जांच जारी
Next article15 सौ रुपए के लिए परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?