अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों में लगे योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों में लगे योग शिविर

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों,शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शनिवार को योग शिविरों का आयोजन किया गया।योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
विकासखंड शाहगंज के सोंधी परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव एवं अनीता यादव ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह,एडीओ पंचायत दीपक यादव सहित विकासखंड के कर्मचारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
उधर, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में योग शिविर आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक डॉ.गजेंद्र पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता,उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा,अनिल प्रजापति,विक्की गुप्ता और मुकेश प्रजापति समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य ने शिक्षकों को योगाभ्यास कराया तथा इसके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।वहीं,कस्बा स्थित केडी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रमोद सोनी ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।इस दौरान प्रधानाचार्या नीतू सेठ,प्रबंधक डॉ.नीरज सोनी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा आदर्श भारती संस्कृति महाविद्यालय एवं वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक निलेन्द्र अस्थाना ने शिक्षकों को विभिन्न योगासन कराए।उन्होंने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। कार्यक्रम में प्राचार्य विनय सिंह,प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा सहित शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।सभी आयोजनों में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
Previous articleगेल यार्ड अग्निकांड: 10 करोड़ से अधिक नुकसान की आशंका, दूसरे दिन भी दहशत में रहे उद्यमी
Next articleबड़ागांव में पांचवीं मोहर्रम का जुलूस निकला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?