अंबेडकरनगर : कल प्रभावित रहेगी आठ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति

अंबेडकरनगर : कल प्रभावित रहेगी आठ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति

जलालपुर। 
रवि धौरवी 
तहलका 24×7
              दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान बेहतर आपूर्ति के लिए 21 अक्तूबर को जलालपुर खंड के आठ बिजली उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य होगा। इससे अलग-अलग समय में उपकेंद्रों से कई घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को मुश्किल न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने यह सूचना जारी कर दी है। कहा कि काम पूरा होने के बाद सुचारु ढंग से आपूर्ति की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता एके शुक्ल ने बताया कि उपकेंद्र जलालपुर ओल्ड की बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, जलालपुर उपकेंद्र की बिजली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक, मालीपुर की सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, मंगुराडिला की सुबह सात से 10 बजे तक, कर्बला की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र कल्यानपुर की बिजली सुबह आठ से 12 बजे तक, नेवादा व रफीगंज की पौने नौ बजे से पौने 12 बजे तक अनुरक्षण के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए पहले ही सूचना दे दी जा रही है। आपूर्ति बाधित होने से जलालपुर तहसील की करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित होगी। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। त्योहार से पहले अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिए जाने से सुचारु आपूर्ति देने में मदद मिलेगी।
Previous articleजौनपुर : बैंक के महाप्रबंधक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का वाद दर्ज 
Next articleवाराणसी से ISIS का खतरनाक मंसूबों वाला कट्टरपंथी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?