अंबेडकरनगर : दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज 

अंबेडकरनगर : दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज 

बसखारी।
रवि धौरवी 
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र हंसवर के शंकरपुर बिशुनपुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद व जेठ समेत सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिशुनपुर निवासी दीपा ने गांव के ही अमरजीत यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अमरजीत पत्नी को गांव में छोड़कर रोजी-रोटी के लिए बाहर चला गया। आरोप है कि इस बीच घर पर मौजूद सास श्रीपत्ती, ससुर नेबूलाल, ननद, दो भतीजियां, भतीजा पवन यादव तथा जेठ बृजलाल यादव ने दीपा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके सारे आभूषण भी ले लिए।
पीड़िता ने इसकी सूचना थाने पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह गत दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Previous articleडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जौनपुर आगमन आज… 
Next article25 फीसदी बढ़ा पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता, मोबाइल खर्च के लिए मिलेंगे हर माह 2 हजार रुपए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?