अग्निपीड़िता से मिलकर विधायक रमेश सिंह ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
खुटहन। मुलायम सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत तिघरा बाजार निवासी विधवा रिशू पत्नी स्व. अशोक के घर में लगी भीषण आग से दो दुकानों सहित पूरा गृहस्थी का सामान राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने अग्निपीड़िता से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी शाहगंज से फोन पर बात कर सरकारी सहयोग राशि तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया।