अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               चककुतबी गांव में खुटहन पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत और बाइक चला रहा ममेरा भाई गंभीर रुप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मृत बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव निवासी विपिन सिंह की आठ वर्षीया पुत्री सिद्धी सिंह फतेहगढ़ गांव में अपने मामा चंद्रशेखर सिंह के घर आई थी। सिद्धी अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी। जहां से लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। वहीं भाई शिवा को गंभीर चोटें आईं थी।
Previous articleनिमंत्रण देने आए युवकों से मारपीट, चाकूबाजी की चर्चा
Next articleमुठभेड़ में बीडीसी को पुलिस की गोली लगने से हतप्रभ हैं ग्रामीण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?