अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता समिति ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
तहसील अधिवक्ता समिति ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर पर बुलडोजर कार्रवाई एवं पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।इस संबंध में समिति की ओर से राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।समिति की आपात बैठक अध्यक्ष लालचन्द्र गौतम एडवोकेट की अध्यक्षता में समिति सभागार में आयोजित हुई,जिसका संचालन महामंत्री राजीव कुमार सिंह“डब्लू”ने किया।

बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने तथा पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया गया।बैठक में अधिवक्ताओं ने मांग की कि लाठीचार्ज में घायल वकीलों को कम से कम दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए,अधिवक्ताओं के चैंबरों की समुचित व्यवस्था की जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।अधिवक्ता समिति ने घोषणा की कि 18 मई को सभी अधिवक्ता पूर्ण रुप से न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
















