अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

गाजीपुर।
तहलका 24×7.                                                              भीषण सड़क दुर्घटना में प्रयागराज महाकुंभ से स्‍नान कर वापस घर लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ में स्‍नान करके पिकअप से बांसगांव गोरखपुर निवासी करीब 20 श्रद्धालु वापस घर जा रहे थे।

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्‍हीं रेवसा गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर से पिकअप की बॉडी फंस गयी। जिससे भीषण दुर्घटना घट गई। ट्रेलर आठ श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गया और करीब एक दर्जन से उपर श्रद्धालु घायल हो गये। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गयी। घायलों को तत्‍काल चिकित्‍सा के लिए गाजीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।
पुलिस ने शवों को कब्‍जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। राहत कार्य जारी है। घटना की खबर मिलते ही भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर मेडिकल कालेज में पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

Previous articleसरकारी कर्मचारियो की संपत्ति का ब्‍यौरा देने की अवधि समाप्‍त, केवल 52 प्रतिशत ने दी ऑनलाइन जानकारी
Next articleमहोत्सव में उद्यमी से लेकर शिक्षक तक हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?