अनियंत्रित ट्रैक्टर थ्रेसर सहित नहर में गिरा, दो घायल
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
सुइथाखुर्द गांव में लक्ष्मी शंकर मार्ग पर शारदा सहायक खंड 36 नहर की पुलिया पर गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर थ्रेसर सहित नहर में गिर गया। घटना में चालक और एक मजदूर घायल हो गए। जिनका उपचार शाहगंज के निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

गांव निवासी चालक रामशेष गौतम ट्रैक्टर से किसानों के घर जाकर गेहूं के फसल की मड़ाई का काम करते हैं। वह गुरुवार को बारिश के बाद ट्रैक्टर लेकर विशुनपुर से शाहगंज राजमार्ग के बीच बने उक्त संपर्क मार्ग से घर की तरफ आ रहे थे। गांव के ही रूदल गौतम भी ट्रैक्टर पर सवार थे। पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। संयोग अच्छा था कि नहर सूखी थी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों को निकाल कर अस्पताल भेजा।
















