अनिल अंबानी के सहयोगी अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

अनिल अंबानी के सहयोगी अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

मुंबई। 
तहलका 24×7
             उद्योगपति अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी अशोक कुमार पाल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस जांच से जुड़ी है जिसमें अंबानी समूह की कुछ कंपनियों के वित्तीय लेनदेन और विदेशी निवेश से संबंधित अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
ईडी के अनुसार अशोक कुमार पाल से कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, पाल पर आरोप है कि उन्होंने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था। पाल को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी ली जा सके।
Previous articleगलत तथ्यों पर मिली जमानत को समानता के लिए नहीं बनाया जा सकता आधार
Next articleपटाखों पर पूरी तरह बैन लगाना असंभव: सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?