अपने परिश्रम के बल पर माइक्रो डोनेशन कर युवा रचेंगे इतिहास- सुधाकर उपाध्याय

अपने परिश्रम के बल पर माइक्रो डोनेशन कर युवा रचेंगे इतिहास- सुधाकर उपाध्याय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए सभी लोगों को कहे। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के नए प्रभारी सुधाकर उपाध्याय उपस्थित थे।

सुधाकर उपाध्याय ने जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है तथा युवाओं को अपने परिश्रम के बल पर एक नई मुकाम हासिल करना चाहिए तथा हर युवा को राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिये। हमे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि माइक्रो डोनेशन करने में जौनपुर के कार्यकर्ता आगे रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सुनील तिवारी उपस्थित थे।
सुनील तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता ऊर्जावान है और हर एक कार्यकर्ता को सदैव संगठन द्वारा दिये गए मार्ग पर चलना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला मंत्री दैविक कौशिक, विजय कश्यप, मीडिया प्रभारी कपिल सिंह, दीपांशु उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी सुलभ श्रीवास्तव, कार्य समिति सदस्य विकास सिंह, नगर अध्यक्ष आयुष अस्थाना, शिवम राय आदि लोग उपस्थित थे।
Previous article“न्याय आपके द्वार” कार्यक्रम तहत सात टीमें गठित
Next articleबेसिक शिक्षा में जल्द जारी होगी स्थानांतरण नीति- सुशील पांडेय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?