अब अमेरिकी डालर भी छापने लगे जालसाज, एक गिरफ्तार
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7. जालसाज भारती करेंसी के साथ अब अमेरिकी डालर भी छापने लगे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का भण्डाफोड़ बदलापुर थाने की पुलिस ने किया है। यह गैंग अमेरिका का फेक डालर छापकर उत्तर प्रदेश के बाहर के लोगों को सस्ते में बेचने का काम करता था। पुलिस इस गिरोह के एक सदस्य को सौ-सौ के 10 फर्जी डालर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार बदलापुर थाने की पुलिस ने इलाके के शाहपुर पीली नदी के पुल के पास से सूरज निषाद पुत्र रामजीत निवासी को गिरफ्त में लिया उसके पास से सौ-सौ के 10 फर्जी डालर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक बीते 23 जनवरी को राजस्थान के बीकानेर जिले के राहुल मलिक को फर्जी अमेरिकन डालर दिया था, उन्होने 25 जनवरी को थाने में लिखित तहरीर दिया, जिसके अधार पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे साथी ने मिलकर ओरिजिनल अमेरिकी डालर का प्रिंटर मशीन व अन्य उपकरण की सहायता से प्रतिरूपण कर नकली नोट तैयार कर दुर दराज के लोगो को फंसाकर कम दाम में देने का प्रलोभन देकर बेचते हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
















