अभिनेत्री आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी

अभिनेत्री आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी

# पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार। 2 साल तक फर्जी पेपर्स में साइन करवाकर उड़ाए 77 लाख रुपए 

मुंबई। 
तहलका 24×7
                बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।वेदिका पर आलिया के साथ 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।आरोप है कि वेदिका ने 2 साल तक एक्ट्रेस के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस के खाते से लाखों रुपए लूटे हैं।वेदिका 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगी।करीब 5 महीने से उनकी तलाश जारी थी। मुंबई पुलिस ने उन्हें बैंगलोर से गिरफ्तार किया।
आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वेदिका प्रकाश शेट्टी 32 साल की हैं। वो बीते कुछ सालों से आलिया भट्ट की पर्सनल मैनेजर थीं। बताया गया कि वेदिका ने मई 2022 से लेकर अगस्त 2024 तक आलिया के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट से पैसे गबन किए हैं। मामला तब सामने आया जब आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने जनवरी में वेदिका प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तब से उनकी तलाश जारी थी।
पुलिस के मुताबिक आलिया भट्ट के साथ काम करने के दौरान वेदिका को एक्ट्रेस की फाइनेंशियल जिम्मेदारियां दी गई थीं। साथ काम करते हुए वेदिका ने आलिया से कई नकली पेपर्स में साइन करवाए। ट्रेवल, मीटिंग्स, इवेंट के खर्च से जुड़े नकली इनवॉइस बनवाती थी, जिसके लिए वो ऑनलाइन इमेजिंग एप यूज करती थी। पैसों के लेन-देन में वेदिका अपने दोस्तों को भी शामिल करती थी। वेदिका मुंबई की एनजी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। 2024 में उन्हें पर्सनल मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया गया। आलिया के अलावा भी वेदिका कई एक्टर्स की मैनेजर रह चुकी है।
बताते चलें कि आलिया भट्ट ने साल 2021 में प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। शाहरुख के रेड चिल्ली प्रोडक्शन के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आलिया ने फिल्म डार्लिंग्स प्रोड्यूस की है, जिसमें वो और शेफाली शाह लीड रोल में थे।
Previous articleप्रभारी मंत्री एके शर्मा ने किया पौधरोपण का शुभारंभ 
Next articleजेसीआई ने आयोजित किया हैंडराइटिंग कंपटीशन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?