प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने किया पौधरोपण का शुभारंभ 

प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने किया पौधरोपण का शुभारंभ 

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              प्रदेश सरकार के आह्वान पर नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में बतौर जिला प्रभारी मंत्री के रुप में पौधरोपण कर वृहद जन पौधारोपण का आगाज किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर आम, चितवन आदि के पौधों का रोपण किया। इस दौरान साढ़े पांच हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य देते हुए लोगों से पौधरोपण करने का अपील किया।
मंत्री श्री शर्मा के आह्वान पर अधिकारियों, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। तयशुदा कार्यक्रम से चालीस मिनट विलंब से पहुंचे प्रभारी मंत्री ने प्रशासनिक अमले के साथ पौधरोपण स्थल पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों संग एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण का आगाज किया।
तत्पश्चात विकास खण्ड परिसर में सभा के संबोधन के दौरान उपस्थित जनसमूह से मां की तरह पौधे की सेवा करने का सुझाव दिया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री समेत मंचासीन लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने का कार्य किया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सिंह ने बिजली से संबंधित तमाम कठिनाइयों को गिनाते हुए ऊर्जा मंत्री से उक्त के समाधान की जहां मांग की वहीं उपस्थित जनसमूह से पौधरोपण करने की अपील किया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बतौर प्रभारी मंत्री अपने उद्बोधन में पौधरोपण का महत्व गिनाते हुए पीपल, नीम, बरगद, तुलसी, सहजन समेत तमाम औषधीय पौधों को लोगों से रोपित करने की अपील की। ग्लोबल वार्मिंग की चिंता करते हुए उन्होंने पौधरोपण को एकमात्र विकल्प बताया। वहीं बिजली से संबंधित समस्याओं और मांगों के निस्तारण का आश्वासन देते हुए वर्तमान में प्रदेश की व्यवस्था को अन्य प्रदेशों से बेहतर बताया।
मंचासीन लोगों में ब्लाक प्रमुख विद्या राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। अन्त में जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस दौरान विधानसभा सभा के मण्डल अध्यक्ष, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, पूर्व प्रधान रामजीत यादव, पंचम बिंद समेत मनरेगा के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व बिजली विभाग के अलावा अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
Previous articleयातायात विभाग ने स्कूली बसों को लेकर चलाया सघन चेकिंग अभियान
Next articleअभिनेत्री आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?