अमूल डेयरी में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
करखियाव स्थित अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
सेवापुरी के खिल्लूपुर निवासी राहुल वर्मा ने पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के यहां अखिलेश कुमार पता अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बहन को बनास अमूल डेयरी फूलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर उक्त युवक ने 17 फर्जी ज्वानिंग लेटर और आईडी कार्ड बनाकर मुझसे 5.9 लाख रुपये ले लिया।

जब ज्वानिंग लेटर लेकर बनास अमूल डेयरी पहुंचा तो प्लांट इंचार्ज अलोकमणि मिश्रा ने बताया कि यह जॉइनिंग लेटर फर्जी है और आपके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत प्लांट के इंचार्ज के साथ फूलपुर पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के गुहार लगाई। डीसीपी के आदेश पर अखिलेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।


















