अलीगढ़ : बाग से अमरूद तोड़ने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या 

अलीगढ़ : बाग से अमरूद तोड़ने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या 

# पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

अलीगढ़/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                  अलीगढ़ में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर केवल इतना था कि उसने बाग से अमरूद तोड़ लिया था। इस बात से गुस्साए दो लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या करने के बाद शव वहीं पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अलीगढ़ के गंगारी थाना क्षेत्र के गांव मंनेगा का यह मामला है, जहां शनिवार दोपहर 25 वर्षीय ओमप्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ गांव में मौजूद बाग में अमरूद तोड़ने गया था। तीनों ने वहां जाकर अमरूद तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान बाग की रखवाली कर रहे दो लोगों ने इन्हें देख लिया, फिर इसको लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाग की रखवाली करने वाले बनवारी लाल और भीमसेन ने लाठियों से ओमप्रकाश को पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोस्तों ने ओमप्रकाश के परिवार को इस बात की जानकारी दी और पुलिस को भी घटना के बारे में बताया।
मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ओमप्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्ट मार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया था। शनिवार देर शाम ओमप्रकाश का दाह संस्कार कर दिया गया। इन मामले में गंगीरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बनवारी लाल निवासी हुसैपुर और भीमसेन पुत्र भूदेव सिंह निवासी बिहारीपुर गांव को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों पर एससी-एसटी एक्ट और हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किर लिया गया है। पुलिस ने बताया, मंनेगा निवासी राजपाल सिंह और योगेंद्र सिंह का दस बीघे का अमरूद का बाग पट्टे पर गांव हुसैपुर निवासी बनवारी लाल पुत्र सत्यपाल सिंह ले रखा है। इसके लिए वो एक लाख रुपए सालाना देता है। घटना के दौरान बनवारी और भीमसेन बाग की रखवाली कर रहे थे। अमरूद तोड़ने पर ओमप्रकाश से इन लोगों का झगड़ा हो गया और उसकी हत्या कर दी गई।
Previous articleजौनपुर : जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 
Next articleसुल्तानपुर : तंमचे के बल पर मूकबधिर महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?